COVID 19 Update

COVID19  UPDATE

Coronavirus disease (COVID-19) is an infectious disease caused by a newly discovered  coronavirus.

Most people infected with the COVID-19 virus will experience mild to moderate respiratory illness and recover without requiring special treatment.  Older people, and those with underlying medical problems like cardiovascular disease, diabetes, chronic respiratory disease, and cancer are more likely to develop serious illness.

कोरोना वायरस (COVID 19) महामारी की वजह से भारत समेत लगभग पूरी दुनिया एक अभूतपूर्व संकट का सामना कर रही है। इसके प्रसार को रोकने के लिए जरूरी है कि हमारे पास सही जानकारी हो और हम सावधान तथा जागरूक रहें। 

Updated: 04 Octb. 2020, 10:18:32 AM

Covid-19 cases World                              

कुल मामले                |     34,831,044    

मौतें                         |     1, 033,235    

ठीक हो चुके              |     25,895,323  

सक्रिय मामले             |     7,902,486       

Covid-19 cases India

कुल मामले               |      6,473,544

मौतें                        |       100,842

ठीक हो चुके             |      5,427,706

सक्रिय मामले            |       944,966

Covid Vaccine in India: AIIMS प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया- भारत में कब आएगी कोरोना वैक्सीन, किसे मिलेगी सबसे पहले 

Published: October 3, 2020 6:28 AM IST  |  By India.com Hindi News Desk

Covid Vaccine News: इतनी बड़ी संख्या में एक साथ लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराना एक चुनौतीपूर्ण काम होगा.

Covid Vaccine in India: देश में कोरोना वयारस से अब तक एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इसी बात से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वायरस कितना ज्यादा खतरनाक है. कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया (Randeep Guleria) ने एक राहत देने वाली बड़ी बात कही है. कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine in India) के इंतजार के बीच एम्स प्रमुख ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस वैक्सीन नए साल यानी 2021 के शुरुआत में ही आ जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दवा आने के बाद इतनी बड़ी संख्या में एक साथ लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराना एक चुनौतीपूर्ण काम होगा. उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं वैक्सीन की पहली खुराक सभी के लिए पूरी हो सके
इडिया टुडे हेल्थगिरी अवार्ड 2020 प्रोग्राम में उन्होंने यह बात कही. डॉ. गुलेरिया ने कहा कि कोरोना वायरस वैक्सीन भारत में कब तक आएगी इस बारे में ठीक प्रकार से कुछ भी कह पाना अभी मुश्किल है लेकिन इस बात की उम्मीद जताई जा सकती है कि 2021 के शुरुआती महीनों में कोविड की वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी.

ऑक्‍सफर्ड टीके का मुंबई में ट्रायल शुरू, जॉनसन ऐंड जॉनसन की कोरोना वैक्‍सीन ने दी गुड न्‍यूज 

 | Navbharat TimesUpdated: 26 Sep 2020, 10:18:32 AM

मुंबई के केईएम अस्‍पताल में ऑक्‍सफर्ड यूनिवर्सिटी के कोरोना वायरस टीके (Oxford university Coronavirus vaccine) का ट्रायल शुरू हो गया है। वहीं, जॉनसन ऐंड जॉनसन (Johnson & Johnson) ने कहा है कि उसका कोविड टीका शुरुआती ट्रायल में इम्‍युन रेस्‍पांस ट्रिगर करने में कामयाब रहा है।

कोरोना वायरस की वैक्‍सीन को लेकर दो अच्‍छी खबरें हैं। ऑक्‍सफर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने अस्‍त्राजेनेका (AstraZeneca) के साथ मिलकर जो टीका बनाया है, उसका मुंबई के केईएम हॉस्पिटल में आज से ट्रायल होगा। शुरू में तीन लोगों को कोविशील्‍ड टीका (Covishield vaccine) लगाया जाएगा। वहीं, फार्मा कंपनी जॉनसन ऐंड जॉनसन ने शुरुआती ट्रायल के नतीजे जारी कर दिए हैं। उनकी कोविड-19 वैक्‍सीन नोवेल कोरोना वायरस के खिलाफ मजबूत इम्‍युन रेस्‍पांस ट्रिगर करने में कामयाब रही है। इस वैक्‍सीन को Ad26.COV2.S नाम दिया गया है। यह ट्रायल 1,000 लोगों पर किया गया था।







Comments

Popolar Post

1. DREAM11 IPL

2. DREAM11 IPL 2020

3. बिहार विधानसभा चुनाव 2020

1. बिहार विधानसभा चुनाव 2020